चोरका पंडरिया में धूमधाम से मनाया गया सोहराय एवं बंधना पर्व विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया मेला का उद्घाटन

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

 

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के चोरका पंडरिया में बरहद खुटा झारखंडी सोहराय मेला समिति के तत्वावधान में सोहराय, बंधना एवं सोहराय पर्व के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेएलकेएम के केंद्रीय महासचिव विजय साहू, सिरमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वसीम अंसारी, सिकरी पंचायत के मुखिया प्रभु महतो, बड़कागांव जिला परिषद प्रतिनिधि इबराहिम अंसारी, जेएलकेएम हजारीबाग जिला सचिव दिलेश्वर महतो, मो. जानिसार आलम तथा जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए झारखंड की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाज और लोक परंपराओं को संरक्षित रखने की महत्ता पर जोर दिया।

यह पर्व प्रकृति, पशुधन और कृषि संस्कृति के प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट करने का प्रतीक माना जाता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।मेले के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष मनोज महतो, सचिव सरजू महतो, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महतो, उपाध्यक्ष मुंशी महतो तथा उपसचिव मुकेश कुमार सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे थे।

वहीं मुख्य संरक्षक के रूप में टिका महतो, कामेश्वर महतो, चेतलाल महतो, शिवम महतो, सोमर महतो, मुंशी महतो, धरमनाथ महतो, भोला महतो, रमन महतो, अशोक महतो, मुकेश महतो एवं कुलदीप महतो सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!