कर्णपुरा महाविद्यालय के दिलचंद ने अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन में रहा ओवरऑल चैंपियन; तीन कप, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

कर्णपुरा महाविद्यालय के प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिलचंद कुमार रजक ने मार्खम कॉलेज में आयोजित अंतर महाविद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अद्भुत प्रदर्शन, कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प के बल पर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विश्वविद्यालय स्तर पर कर्णपुरा महाविद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया है।
मार्खम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह ने दिलचंद कुमार रजक को तीन कप, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ी की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे कर्णपुरा महाविद्यालय परिवार के लिए हर्ष एवं गौरव की बात है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिलचंद कुमार रजक की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन एवं खेल के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। महाविद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों को भी विशेष प्रोत्साहन दिया जाता है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को उचित मंच एवं अवसर प्रदान करना महाविद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राएँ भी प्रेरित होंगे तथा भविष्य में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर महाविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!