बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कई भट्ठे किए गए ध्वस्त

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव प्रखंड में स्थानीय प्रशासन ने अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़कागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संचालित अवैध ईंट भट्ठों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई बड़कागांव के अंचलाधिकारी मनोज कुमार और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की संयुक्त मौजूदगी में की गई।
प्रशासनिक मुस्तैदी से मंचा हड़कंप
गुप्त सूचना और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने आज बड़कागांव अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बादम, गोंदलपूरा और रुद्दी जैसे इलाकों में औचक छापेमारी की। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस और सरकारी नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से चलाए जा रहे कई अवैध ईंट भट्ठों को बुलडोजर की मदद से मटियामेट कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान ईंट भट्ठा संचालकों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भाग खड़े हुए। प्रशासन ने मौके पर तैयार की गई कई अवैध ईंटों को भी नष्ट कर दिया है।

नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
थाना प्रभारी और अंचलाधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले उद्योगों और बिना कागजात के ईंट भट्ठों के संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी राजस्व को चूना लगाने वाले और प्रदूषण फैलाने वाले ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब इन भट्ठा संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!