ग्रामीणों के लिए एनएमएल के द्वारा 8 किलोमीटर लंबी और 15 फीट चौड़ी सड़क निर्माण कार्य किया शुरू

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना द्वारा इतिज स्कूल से 13 माइल तक पक्की सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। लगभग 8 किलोमीटर लंबी और 15 फीट चौड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा के साथ साथ दुर्घटनाओं में बड़ी कमी मिलने की उम्मीद है।
सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक (इन्फ्रा) ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर परियोजना के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
सड़क निर्माण का उद्देश्य ग्रामीणों की आवागमन संबंधी समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आने-जाने में सहूलियत होगी तथा दुर्घटनाओं को भी कम किया जा सकेगा।
सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के प्रति आभार जताया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *