बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
36 घंटे तक रुक रुक कर बारिश होने से प्रखंड के तमाम छोटे-बड़े नदियों का पानी एक साथ मिलकर हहारो नदी में बाढ़ का रूप ले लिया है। जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों एवं खेतों में लगे फसलों के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। चूंकि पिछले वर्ष के बारिश से अचानक आई बाढ़ ने कई घरों में घुसकर जीव जन्तुओं को नुकसान पहुंचाया था।
वहीं इस बार बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। साथ ही कामगार व दैनिक मजदूरी करने वाले लोग भी घर से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग जो अधिकांश पशुपालन पर निर्भर हैं। उनके गाय, भैंस, बकरी सभी मचान के अंदर से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 6








