मदरसा गौसुल उलूम के बच्चों को किया गया सम्मानित

दुनिया में तालीम सबसे बड़ी दौलत है: इब्राहिम

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव गुरु चट्टी में 12वीं रबी उल अव्वल के मौके पर मदरसा गौसुल उलूम चट्टी के पैसे इमाम की देखरेख में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का प्रोग्राम मनाया गया। प्रोग्राम का संचालन रोशनी परवीन, तसीबुन्निसा, बेबो परवीन, तानिया परवीन ने संयुक्त रूप से की।इस मौके पर मदरसा के बच्चों के द्वारा नाते पाक, तकरीर, कुरान हदीस से जुड़ी हुई सवालों वा जवाब पर प्रोग्राम किया गया। जिसमें मदरसा के बच्चों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया।बेहतर करने वाले बच्चों को अंजुमन के सदर मोहम्मद मेराज, सेक्रेटरी अख्तर हुसैन, साबिक सदर मोहम्मद साबिर हुसैन, हाजी प्रोफेसर रमजान अली,मोहम्मद यूसुफ, मोहम्मद कौसर, मोहम्मद मोबीन,मोहम्मद मुबारक, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद तबारक, मोहम्मद सफीउल्लाह, मोहम्मद दिलशाद। के द्वारा कई इनामो से नमाजे गए। बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि अगर जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो आपको तालीम हासिल करना बहुत जरूरी है, क्योंकि दुनिया की सबसे बड़ी ताकत तालीम है और इसके बिना जीवन अधूरा है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *