बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
सावन की अंतिम सोमवारी में बड़कागांव प्रखंड के 201 शिवालय हर-हर महादेव की जयकारे से गुंजमान रहा। भारी संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग पर बेलपत्र मधु दूध दही से शिवलिंग पूजा अर्चना एवं अभिषेक किया। रात में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। लोग शिव भक्ति में डूबे रहे। वहीं झारखंड में प्रसिद्ध महुदी पहाड़ स्थित
बुढ़वा महादेव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तकरीबन 70000 शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।जबकि पिछले वर्ष तकरीबन 50000 भक्तों ने अंतिम सोमवारी में जलाभिषेक किया था। वहीं सांसद मनीष जायसवाल ने बुढ़वा महादेव मंदिर में मात्था टेका एवं क्षेत्र के विकास एवं अमन चैन शांति के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की। इस दौरान सांसद ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। जिसमें सत्येंद्र सिंह ,अनिल मिश्रा, उमेश दांगी, सीबू मेहता ,जय नारायण प्रसाद, ज्ञानचंद कुमार शामिल थे । अंतिम सोमवारी में बड़कागांव प्रखंड से तकरीबन अलग-अलग 35 श्रद्धालुओं का जत्था रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर नदी से जल उठाव कर विभिन्न शहर गांव होते हुए 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर झांकी एवं गाजे-बाजे के साथ बुढ़वा महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव पर जलाभिषेक किया।
अंतिम सोमवारी को लेकर प्रखंड के सभी गांव में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं चौक चौराहे में जाम की स्थिति देखने को मिली। हर तरफ हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय था।विभिन्न गांवों से निकली आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जिसमें बिश्रामपुर निवासी 80 वर्षीय फूलमती देवी को उनके नाती पोते रिश्तेदारों ने कंधे से टोकरी में बिठाकर 105 किलोमीटर पैदल यात्रा कर बुढ़वा महादेव में जलाभिषेक कराया जो आकर्षण का केंद्र रहा।
झांकियां का किया गया मूल्यांकन
बड़कागांव थाना के समीप मां दुर्गा मंदिर बाजार टांड़ प्रांगण में गुरु चट्टी कुशवाहा समाज के द्वारा झांकिओं का मूल्यांकन किया गया। जिसमें कई गांव से आए झांकी ने अपना अपना झांकी प्रस्तुत किया। इस दौरान महाकाल युवा कांवरिया संघ बादम के द्वारा निकाली गई आकर्षक झांकी आकर्षण का केंद्र रहा, लोगों का खूब मनमोहा। मूल्यांकन में कुशवाहा समाज के ग्राम अध्यक्ष संतोष कुमार, मूल्यांकन समिति अध्यक्ष धूपन कुमार, सचिव किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष सिकंदर कुमार, शिबू मेहता उर्फ शिव शंकर ,संजय कुमार, हुलास दांगी , जयशंकर महतो, डॉक्टर धनेश्वर महतो के अलावा समाज केअन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








