श्रावणी मेला पूजा समिति कर्णपूरा क्षेत्र बड़कागांव के द्वारा की गई सड़क मरम्मती

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

 

श्रावणी मेला पूजा समिति कर्णपूरा क्षेत्र बड़कागांव के द्वारा सावन के अंतिम सोमवारी को देखते हुए थाना गेट से लेकर बुढ़वा महादेव परिसर तक सड़क की मरम्मति एवं साफ सफाई की गई, ताकि शिव भक्तों को आने जाने में दिक्कतों की सामना न करना पड़े। वहीं बता दे कि सावन के अंतिम सोमवारी में रजरप्पा से पैदल 105 किलोमीटर पदयात्रा करते हुए आ रहे कांवरिया संघ को बुढ़वा महादेव शांति सह विकाश समिति के बैनर तले गुरु चट्टी बड़कागांव के द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

वहीं पंचम कुमार, बीना देवी और मीना कुमारी के द्वारा रविवार को प्रसाद स्वरूप खीर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क मरम्मती में योगदान देने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष शशि कुमार मेहता, सचिव शिव शंकर मेहता, कोषाध्यक्ष बालेश्वर महतो, बुढ़वा महादेव शांति सह विकाश समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता, लालमणि महतो, शुकुल महतो, सत्यजीत विद्या अलंकार, पुरुषोत्तम कुमार के अलावा पूरा समिति के सदस्य शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *