कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

 

कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव में जिला निर्वाचन कार्यालय रामगढ़ के सौजन्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने किया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय, रामगढ़ की ओर से ए.सी.एम. अनुज कुमार, रुपेश कुमार उपाध्याय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। प्रपत्र-6 के माध्यम से नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने, प्रपत्र-7 के माध्यम से नाम विलोपन तथा प्रपत्र-8 के माध्यम से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन एवं सुधार कराने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। निर्वाचन पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऐसीनेट अप डाउनलोड करने एवं ऑनलाइन निर्वाचन सेवाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। विद्यार्थियों को बताया गया कि वे ऑनलाइन माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम जांच सकते हैं तथा पात्रता के अनुसार नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, नाम में सुधार एवं अन्य आवश्यक निर्वाचन संबंधी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदाता के रूप में पंजीकरण एवं मतदान में सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक मतदाता बनने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निर्वाचन संबंधी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नागरिक कर्तव्यों की भावना को मजबूत करना रहा।

इस अवसर पर कर्णपुरा महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण एवं सैकडो छात्र छात्राए उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *