हाईवा की चपेट में आने से एक की मौत मुआवजा और 2 लोगों को रोजगार देने पर बनी सहमति, 30 घंटे तक रहा सड़क जाम

कुलदीप कुमार

 

बड़कागांव। कोयला ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर शुक्रवार को सुबह 5:00 बजे 4 नंबर गेट के समीप अज्ञात कोयला हाईवा वाहन की चपेट में आने से जयपाली महतो की मौत हो गई। जिसे लेकर ग्रामीणों ने मुआवजे एवं नौकरी को लेकर 30 घंटे तक सड़क जाम रखा। प्रशासन एनटीपीसी के अधिकारियों के अथक कई प्रयासों के पश्चात मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं रोजगार देने पर सहमति बनी। कंपनी की ओर से मृतक जयपाली महतो के पुत्र नरेश कुमार को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक सहयोग एवं मृतक के दो परिजन को रोजगार देने पर सहमति बनी। इसमें 8 लाख रुपये का चेक तथा तत्काल 50 हजार रुपये नकद दिए जाने की बात कही गई। शेष राशि भुगतान की प्रक्रिया कंपनी द्वारा तय समय के अनुसार किए जाने की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान भविष्य में कोयला ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी महत्वपूर्ण गौणनिर्णय लिया गया। बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चिरुडीह से लेकर 13 माइल मुख्य सड़क तंक 15 फीट चौड़ी कालीकरण रोड अलग सड़क मार्ग का निर्माण कंपनी के द्वारा कराया जाएगा । बैठक में यह भी कहा गया कि जयपाली महतो की दुर्घटना से हुई मौत के मामले में मृतक के परिवार एवं ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर नहीं होनी चाहिए। यदि किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज होती है, तो इसकी जिम्मेदारी कंपनी की होगी।
इस दौरान बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, डाड़ीकला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू, दिलेश्वर महतो , मुखिया अनिकेत नायक ,इलियास अंसारी समेत कंपनी के अधिकारी एवं प्रबुद्ध ग्रामीण उपस्थित थे ।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *