अधिकारियों ने आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को दिये गार्ड ऑफ ऑनर
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
उतरी छोटा नागपुर के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा बड़कागांव पहुंचे। इस दौरान श्री सिन्हा को अनुमंडल पुलिस कार्यालय बड़कागांव में गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। तत्पश्चात आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, एसपी अमन कुमार एवं एसडीपीओ अमित आनंद के हाथों एसडीपीओ कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। आईजी के हाथों मियांजाकी आम का पौधा लगाया गया। तत्पश्चात आईजी ने पुलिस पदाधिकारीओं के साथ बैठक कर जिले की वस्तु स्थिति से अवगत हुए एवं क्राइम से संबंधित मामले की समीक्षा करते हुए गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया । वहीं लंबित कांडो को शीघ्र निपटारा करने तथा फरार वारंटीओं को पकड़ कर न्यायालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है तथा अपराध से संबंधित गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। ताकि समय रहते त्वरित कार्रवाई की जा सके। 
मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से हजारीबाग एसपी अमन कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद, मेजर कुमार देवव्रत,इंस्पेक्टर शाहिद रजा, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, सिकरी थाना प्रभारी रामकुमार राम, गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन के अलावा कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








