बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत कांडतरी निवासी किसान केवलनाथ रजक को बृहस्पतिवार को खेत में काम करने के दौरान एक लकड़बग्घा ने काटकर घायल कर दिया। उसे बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। किसान केवल नाथ रजक ने बताया कि मैं कांडतरी नदी किनारे खेत में भिंडी तोड़ने गया था कि अचानक लकड़बग्घा आ कर मुझ पर हमला कर दिया और मेरे दाहिने हाथ में काट दिया। मैं लकड़बग्घा को मुंह पकड़ लिया और उसे उठाकर फेंक दिया, तब जा कर वह, वहां से भागा।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में चिकित्सा प्रभारी अविनाश कुमार ने इलाज करते हुए एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया और खतरे से बाहर बताया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 19








