अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी के अधिकारी से रंगदारी मांगने का आरोप में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी अधिकारी दिनेश कुमार मंडा से रंगदारी मांगने के मामले में बड़कागांव पुलिस ने फरार चल रहे अभियुक्त दिवाकर तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि बीते तीन जनवरी 2024 को अमन साहू गैंग के नाम पर एनटीपीसी अधिकारी दिनेश कुमार मंडा ( पिता रामप्रताप मंडा ) से रंगदारी की मांग की गई थी।

इस संबंध में दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर बड़कागांव थाना में कांड संख्या 11/24 दिनांक 11 जनवरी 2024 को धारा 385 / 387 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।मामले में 30 महीने से अधिक समय से फरार चल रहे अभियुक्त दिवाकर तिवारी (पिता स्व. राजकुमार तिवारी) ग्राम रामनगर, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *