एनटीपीसी टाउनशिप के सामने सघन जांच, बिना हेलमेट मिले चार बाइक चालकों पर कार्रवाई; ओपी प्रभारी ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
क्षेत्र में बढ़ते अपराध एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार को सिकरी एनटीपीसी टाउनशिप के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने एंटी क्राइम एवं सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सिकरी ओपी प्रभारी राम कुमार राम ने किया।
जांच के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली तथा वाहन चालकों के दस्तावेजों की भी जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे चार चालकों को पकड़ा गया। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई के लिए मामला यातायात थाना हजारीबाग भेजा गया।
अभियान के दौरान ओपी प्रभारी रामकुमार राम ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाना प्रत्येक चालक की जिम्मेदारी है। हेलमेट दुर्घटना के समय जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी साधन है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी इस तरह के विशेष वाहन जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था कायम रहे और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








