बुढ़वा महादेव मन्दिर में बड़कागांव थाना प्रभारी व उपप्रमुख ने क्षेत्रवासियों के सुख,शान्ति एवं समृद्धि को लेकर की पूजा – अर्चना 

श्रावणी मेला 2026 सौहार्द वातावरण में मनाई जाएगी : दीपक कुमार सिंह

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव। प्रखण्ड अंतर्गत के महूदी पहाड़ स्थित बुढ़वा महादेव मन्दिर भगवान शिव का एक अत्यंत प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है।यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ी वातावरण और सावन मेले के लिए बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे झारखण्ड में सुप्रसिद्ध है।श्रावण मास के प्रथम दिन के शुभ अवसर पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं उपप्रमुख बचनदेव कुमार ने बुढ़वा महादेव मन्दिर पहुँचकर भोलेनाथ का दर्शन किया साथ ही पूजा-अर्चना व प्रार्थना कर दोनों ने क्षेत्रवासियों को लेकर सुख, शान्ति और समृद्धि की मनोकामना की। इस दरमियान थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने मिलकर क्षेत्र का जायजा लिया।औेर कहा कि बड़कागांव का श्रावणी मेला 2026 पुरे शांतिपूर्ण वातावरण में सौहार्द के साथ मनाया जाएगा।अंतिम सोमवारी के दिन बुढ़वा महादेव सहित कई इलाकों में प्रशासन कि टीम एक्टिव मोड़ में काम करेंगी।चौक-चौराहे में सीसीटीवी कैमरे लगाए जायेंगे। संगदिग्ध इलाके में विशेष रूप से ड्रॉन कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।श्री सिंह ने श्रावणी मेले में बाधा उत्पन्न होने वाले प्रत्येक समस्याओं को बारीकी से समझते हुए,समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने एवं कड़ी निगरानी रखने की बात कही है।साथ ही बुढ़वा महादेव शान्ति सह विकास समिति और बुढ़वा महादेव सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित करने एवं पूजा व मेला में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही है।वहीं बड़कागांव उपप्रमुख बचनदेव कुमार ने कहा कि बुढ़वा महादेव का यह स्थान धार्मिक महत्व के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र है।उपप्रमुख ने बुढ़वा महादेव जाने वाले रास्ते के सभी दुकानदारों एवं ठेले लगाने वाले व्यक्ति को रास्ता से कम से कम 5 फिट हटकर दुकान लगाने कि विशेष अपील की है।ताकि श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों को कोई कठिनाई ना हो।इस मौके पर एस.आई.भगवान सिंह,ग्रामीण पुलिस काजल कुमारी, दामोदर प्रसाद मेहता,शशि मेहता, रामचरित्र प्रसाद, अजीत कुमार, कामेश्वर कुमार, रंजन कुमार, लक्ष्मण कुमार, चितरंजन कुमार रविकांत कुमार सहित थाना के पुलिस बल, शिवभक्त एवं मन्दिर पुजारी उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *