बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव सरगम इंटरनेशनल स्कूल बड़कागांव ने ,मेडिकल एग्जाम नीट की परीक्षा में सफल सम्यंक कुमार सोनी पिता धीरेंद्र कुमार सोनी ग्राम बड़कागांव को किया गया सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सरगम के निदेशक राजेश सोनी ने कहा कि सम्यंक की पढ़ाई हमारे सरगम इंटरनेशनल स्कूल में है हुई है और यह खुशी की बात है कि हमारे स्कूल में पढ़े बच्चे देश के सबसे प्रतिष्ठित एग्जाम में पास करके हमारे स्कूल के साथ-साथ अपने परिवार एवं पूरे बड़कागांव के नाम रौशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मुसर्रत परवीन ने कहा कि हमारे विद्यालय में बच्चों को उनकी काबिलियत के अनुसार से तराशा जाता है और एक अच्छे माहौल में हमारे शिक्षकों के द्वारा इनको पढ़ाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक द्वारा सम्यंक को फूलों के गुलदस्ता देखकर सम्मानित किया गया एवं उनके आने वाले उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सम्यंक कुमार सोनी ने बताया बच्चों को अपनी स्कूल से लेकर नीट एग्जाम पास करने की यात्रा के बारे में बताया। बच्चे उनकी बातों को सुनकर प्रेरित हुए। कार्यक्रम का सफल बनाने में स्कूल के अध्यक्ष सहेश्वर दांगी ,सचिव शंकर कुमार कोषाध्यक्ष विनोद कुमार साव उपाध्यक्ष सरोज सोनी उपसचिव शंकर कुमार एवं सभी शिक्षक और बच्चे भी उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








