बड़कागांव एनटीपीसी में कोयला ढुलाई में लगे हाईवा में प्रिंस खान के गुर्गों ने किया गोली बारी के पर्चा छोड़ा 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में कोयला परिवहन कार्य में लगे हाईवा वाहन को एक बार फिर अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की है। शनिवार की रात लगभग 11:00 बजे 13 माईल से करीब 200 मीटर आगे पुलिया के समीप घात लगाकर बैठे अज्ञात अपराधियों ने हाईवे वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शी चालक के अनुसार 3 अपराधी सफेद शर्ट पहने हुए घटनास्थल पर मौजूद थे।जिन्होंने हाईवे वाहन पर गोलीबारी कर घटना को अंजाम दिया।जिससे वहान को नुकसान पहुंचा।ड्राइवर के द्वारा बताया गया कि अज्ञात अपराधियों ने एनटीपीसी कोयला परिवहन कार्य में लगे हाईवा वाहन जेएच 02 ए एक्स 1480 व एक और अन्य हाईवा वाहन पर 8 से 9 राउंड फायरिंग की।गोलीबारी की इस घटना के बाद अपराधी मौके पर पर्चा भी छोड़ गए। छोड़े गए पर्चा पर प्रिंस खान K.S.S का नाम लिखा हुआ है।ड्राइवर ने आगे कहा कि मैं वाहन में लेट कर सीट पर मोबाइल देख रहा था।जिससे हमारा जान बच गया अन्यथा मुझे गोली लग सकती थी।वहीं मामले को लेकर प्रिंस खान के द्वारा एक ऑडियो जारी किया गया है।जिसमें कहा गया है कि 40 राउंड फायरिंग की गई है और 5 वाहनों को निशाना बनाया गया है।और 8 से 9 पर्चे छोड़े गए हैं।प्रशासन इसकी जांच कर रही है। ऐसे जब से बड़कागांव एवं केरेडारी क्षेत्र में एनटीपीसी सहित कई कोल खनन कंपनियां आई है।तब से लगातार कई गैंग अपना दबदबा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।जिस पर प्रशासन की कार्रवाई भी होती है।राहुल दुबे गैंग और अब प्रिंस खान गैंग की भी एंट्री हो चुकी है।अब देखना यह है कि प्रशासन की जांच में क्या कुछ निकलकर आता है।इस घटना की सूचना मिलने पर स्वयं घटनास्थल एसपी अमन कुमार दलबल के साथ पहुंचकर घटना का जायजा लिया।मौके पर एसपी अमन कुमार ने कहा कि बड़कागांव थाना क्षेत्र में 13 माईल के पास शनिवार देर रात हाईवे पर ट्रांसपोर्टिंग के दौरान फायरिंग की गई।जिसमें तीन लड़कों की आने की बात है।दो लड़कों के द्वारा फायरिंग की गई।और बताया जा रहा है कि एक लड़का साइड में खड़ा था।पूछताछ कर रहे हैं।जो भी हाईवा है,उसे जप्त कर रखा गया है।इसमें छोटे हथियार का प्रयोग किया गया है।और प्रिंस खान के नाम का पर्चा छोड़ा गया है जांच कर रहे हैं।और जो भी अपराधी इसमें शामिल है उसकी गिरफ्तारी हम लोग जल्द करेंगे।और उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।वायरल ऑडियो को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ऑडियो में प्रिंस खान ने 40 गोली फायरिंग की बात कही है,इस तरह की बात घटनास्थल पर देखी नहीं जा रही है।पांच खोखा मिला है वर्तमान में, अभी हमलोग पूछताछ कर रहे हैं। हो सके 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई हो , पर खोखा पांच ही बरामद हुआ है। ज्ञात हो की है कि इस वर्ष परियोजना के परिवहन कार्य पर यह पहला हमला नहीं है।इससे पूर्व 22 अप्रैल 2026 को भी 13 माईल के समीप अपराधियों ने दिनदहाड़े कोयला ढुलाई कर रहे एक हईवा वहान में आग लगा दी थी।लगातार हो रही ऐसी घटनाएं क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस तथा कानून व्यवस्था के प्रति उनकी बेखौफ मानसिकता को दर्शाती है।इस संबंध में एनटीपीसी परियोजना प्रबंधन ने घटना की कड़ी निंदा की है।और कहा है कि इस प्रकार की आपराधिक घटनाएं अत्यंत गंभीर एवं चिंता जनक है।एनटीपीसी के प्रबंधक ने विश्वास व्यक्त किया है कि पुलिस प्रशासन शीघ्र ही दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा।इधर इस घटना से क्षेत्र में डर एवं भय का माहौल व्याप्त है।खासकर कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी , ट्रांसपोर्टिंग संचालक , हाईवा मालिकों एवं चालकों में खौफ है।मौके पर मुख्य रूप से एस.पी. अमन कुमार , ए.एस.पी अमित कुमार , एसडीपीओ अमित आनंद , इंस्पेक्टर शाहीद रजा, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह , केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय , डाड़ीकला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू , पुअनी अभिषेक कुमार , राकेश खवास , छोटू उरांव एवं पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *