हजारीबाग होमगार्ड नियुक्ति,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आदेश जारी अभ्यर्थियों ने पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का जताया आभार

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

हजारीबाग जिले में लंबे समय से लंबित हजारीबाग होमगार्ड अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्ति के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आदेश जारी कर दिया गया है । वहीं आगामी 3 अगस्त से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू होगा। आदेश जारी होते ही होमगार्ड के सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है। उक्त आशय की जानकारी पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। विज्ञप्ति में बताया गया कि होमगार्ड के अभ्यर्थियों ने उपलब्धि के लिए पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आभार व्यक्त किया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अंबा प्रसाद ने अपने विधायकी कार्यकाल में विधानसभा से लेकर, मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री, विधानसभा के समितियों, जिला उपायुक्त, होमगार्ड के पदाधिकारी से मुलाकात कर लगातार इस मुद्दे को उठाया और प्रशासन पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का दबाव बनाया। उनके अथक प्रयासों के कारण आज हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हो पाया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *