महुंगाई खुर्द विद्यालय में रंजीत पंडित ने 25 फलदार पौधा लगाया

समाज की सेवा करना हीं हमारा लक्ष्य : रंजीत पंडित

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

पिछले एक वर्ष से रंजीत पंडित ने अपने चंदौल पंचायत में लगातार सामाजिक , धार्मिक , स्वास्थ्य एवं वैवाहिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर लोगों को सेवा दे रहे हैं और अब प्राकृतिक एवं शैक्षणिक कार्य को ध्यान में रखते हुए समाजसेवी रंजीत पंडित द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुंगाई खुर्द में कुल 20 से 25 फलदार पौधा रोपण किया और इस दरमियान पौधा रोपन कर प्राकृतिक संवर्धन का संकल्प लिया।और रणजीत पंडित ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और पर्यावरण को सुरक्षित रखें यही जीवन दायिनी है। बताते चलें कि रंजीत पंडित के द्वारा कुछ दिन पूर्व अपने निजी खर्चे से एक सड़क की मरम्मत करवाई गई थी।पौधारोपण कार्यक्रम के मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी रणजीत पंडित , एसएमसी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार , सहायक शिक्षक अरशद जमाल , सहायक अध्यापक मंजू देवी , सतीश यादव, बेजू यादव , रंजीत यादव, नंदकिशोर प्रजापति सहित विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *