बी.एम. मेमोरियल स्कूल में चंद्रशेखर आजाद, बाल गंगाधर तिलक एवं कैप्टन लक्ष्मी सहगल की जयंती धूमधाम से मनाई गई

विद्यालय परिवार ने लिया संकल्प, देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का करेंगे अनुसरण 

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

 

बड़कागांव। हजारीबाग रोड स्थित अंग्रेजी माध्यम से संचालित विद्यालय बी.एम. मेमोरियल स्कूल बड़कागांव में महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक तथा आज़ाद हिंद फौज की प्रथम महिला कैप्टन डॉ. लक्ष्मी सहगल की जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ विद्यालय के उपनिदेशक दिनकर कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसका संचालन शिक्षक ऋषभ अग्रवाल,अभिषेक कश्यप एवं आनंदित दास ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तीनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार, उप्राचार्य पूनम कुमारी सहित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके जीवन, संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर विद्यालय के सामाजिक विज्ञान के शिक्षक कृष्ण यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद का अदम्य साहस का ही दें है कि उन्होंने कहा था कि हम आजाद थे आजाद हैं और आजाद ही मरेंगे, लोकमान्य तिलक का स्वराज का संदेश और कैप्टन लक्ष्मी सहगल का राष्ट्रभक्ति एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति योगदान आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों से इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश और समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत विचार प्रस्तुत किए तथा स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का वातावरण देखने को मिला।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों का अनुसरण करते हुए शिक्षा, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को सदैव आगे बढ़ाया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से विद्यालय शिक्षा अध्यक्ष रंजीत कुमार, वरिष्ठ शिक्षक ब्रह्मदेव सिंह चौहान, ऋषभ अग्रवाल, महेंद्र विश्वकर्मा, मुकेश दास, एरिका टोप्पो, देवंती देवी, राजेश कुमार रवि, योगेंद्र कुमार, अभिषेक कश्यप आनंदित दास, कृष्ण यादव, सावित्री टुडू,विकास ठाकुर अनिकेत कुमार,शंकर महतो,भानु राज, आनंद राज,रेखा कुमारी, गंगा भारती,अफसाना परवीन,कुलदीप रंजन, सोनू कुमार,अंजली सोनी, नीलम बेदिया, सरिता बा सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *