बड़कागांव अदाणी फाउंडेशन ने 80 टीबी मरीजों के बीच बांटा पोषण आहार किट लोगो में खुशी का लहर

टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम टीबी न्यूट्रिशन किट वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किया गया। जिसमें सीनियर टीबी सुपरवाइजर दीपक कुमार और परियोजना के सुरक्षा प्रमुख वीपी सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 80 टीबी मरीजों के बीच पोषक आहार किट का वितरण किया गया। किट में मरीजों के बेहतर पोषण एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम के दौरान सीएसआर विभाग की ओर से बताया गया कि टीबी जैसी बीमारी से लड़ने में नियमित उपचार के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान मरीजों से उपचार को बीच में न छोड़ने की सलाह दी गई । अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर टीम ने स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। फाउंडेशन का उद्देश्य टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *