बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव/केरेडारी। केरेडारी पुलिस ने फरार आरोपियों के घर इश्तिहार चिपकाया। मामले को लेकर केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि केरेडारी थाना कांड संख्या 61/2023 के आरोपी फरार अभियुक्त हुलास गंझू पिता सरहुल गंझू, ग्राम- बुंडू निवासी एवं पहाड़ी उर्फ रमेश महतो उर्फ रामेश्वर महतो, पिता- मुनेश्वर महतो, ग्राम- डमारू निवासी के घर रविवार 19 जुलाई को विधिवत ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया।मामले को लेकर केरेडारी पुलिस ने आगे कहा की उक्त कांड के दोनों फरार आरोपी अभियुक्त आत्मसमर्पण करें।अन्यथा न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।इश्तिहार चिपकाने में केरेडारी पुलिस एसआई हैदर अली एवं पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 116








