महुआडांड़ संवाददाता सूरज कुमार
झामुमो युवा मोर्चा के जिला सचिव परवेज आलम एवं महुआडांड़ प्रखंड सचिव शाहिद अहमद के नेतृत्व में शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि बस स्टैंड परिसर में मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किए।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव परवेज आलम के द्वारा बताया गया कि निर्मल महतो एक भारतीय राजनेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख नेता थे निर्मल महतो ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के संस्थापक भी थे और झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में प्रमुख नेताओं में से एक थे।
मौके में जिला सचिव परवेज आलम, प्रखंड सचिव शाहिद अहमद उर्फ भोलू, पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष सैफ अली, विक्रम टोप्पो, अरशद अली, सुहैल अख्तर, राजू कुजूर समेत कई लोग मौजूद थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 271








