बरकट्ठा। थाना क्षेत्र के ग्राम बंडा सिंगा में एक युवक को विवाहित महिला छेड़छाड़ करना महंगा पड़ा। महिला के शिकायत पर पुलिस ने मनचले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत पीड़िता पूनम देवी पति मुकेश मोदी ग्राम बंडासिंगा निवासी ने गोरहर थाना में आवेदन देकर मनचले युवक पर मामला दर्ज कार्य है।
आवेदन ने पीड़िता ने कहा की देवरानी, सास और हम सभी अलग अलग कमरे में सोए थे। बीते रात्रि करीब 10 बजे गांव के ही सुजीत पासवान पिता डमर पासवान घर में घुस आया। और मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मेरे शोर को सुन कर सास और अन्य परिजन जग गए और सुजीत पासवान को कमरे में बंद कर आसपास के लोगों घटना की जानकारी दी। पुलिस को भी जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर गोरहर थाना कांड संख्या 26/23 तथा धारा 354, 452 आईपीसी के तहत आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








