चट्टीबारियातू में कलश स्थापन के साथ नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ शुरू, भक्तिमय हुआ माहौल


केरेडारी। केरेडारी के चट्टीबारियातू (पगार ) में नौ दिवसीय श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ कलश स्थापना के साथ शुरू हो गया। मंगलवार को चट्टीबारियातू (पगार ) के सैकड़ों श्रद्धालु भगवा रंग का वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लेकर कलश यात्रा निकाले। बैंड बाजे के साथ झूमते नाचते सभी श्रद्धालु जोरदाग, बुकरू होते हुए टंडवा के चुंदरू धाम स्थित नदी पहुंचे। जहां मुख्य यज्ञाचार्य केरल के जगदीश महाराज के द्वारा चुंदरू धाम में पूजा करने के उपरांत श्रद्धालुगण सूर्य मंदिर की परिक्रमा एवं दर्शन करते हुए कलश में जल भर कर यज्ञ स्थल शिव मंदिर चट्टीबारियातू पहुंचे। मंदिर में कलश स्थापना के साथ ही यज्ञ विधिवत रूप से शुरू हो गया। हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय, जय श्री राम के जयकारे से पुरा क्षेत्र गूंज उठा।

यज्ञ में शामिल श्रद्धालु


कलश यात्रा में विधायक अंबा प्रसाद, प्रमुख सुनीता देवी, उपप्रमुख अमेरिका महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश साव, रौनियार अध्यक्ष नाथू लाल गुप्ता, विकास गुप्ता, तालकेश्वर गुप्ता, छोटू गुप्ता, चट्टी बरियातू मुखिया झरीलाल महतो, पंचायत समिति अनिता देवी, महेंद्र रजक चट्टीबारियातू के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुंदर गुप्ता, पूर्व पंसस प्रतिनिधि विनोद नायक, पूर्व पंसस मनोज गुप्ता, गुरूचरण प्रसाद गुप्ता, भोला गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, योगेन्द्र महतो, अनिल गुप्ता, संजय गुप्ता, विजय गुप्ता, पंडुप गुप्ता, नरसिंह सिंह,दुर्गादत्त गुप्ता, अनीश गुप्ता, श्याम गुप्ता, चंदन गुप्ता, सतीश गुप्ता, टुकन महतो, बालगोविंद सोनी, बलराम सोनी, अनुज दूबे, लखन साव, इन्द्रनाथ पासवान, राजेन्द्र राम समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *