प्रमानमन कंपनी के वाहन चालकों को धमकाने वा मारपीट के मामले में 6 अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अरुण

केरेडारी। हजारीबाग जिला के केरेडारी में एनटीपीसी सीबी कोल परियोजना से एनटीपीसी पॉवर प्लांट टंडवा तक कोयला ढुलाई में लगे प्रमानमन कंपनी के वाहन चालकों को धमकाने वा मारपीट के मामले में सफलता हाथ लगी। बड़कागांव एसडीपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने पांच दिन में 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन किया। गिरफ्तार अपराधियों में परियोजना क्षेत्र के  रामचन्द्र सोनी उर्फ रामा सोनी पिता गणेश प्रसाद सोनी, बड़कागांव पंडित मोहल्ला विवेक कुमार सोनी पिता सुरेश कुमार बर्मा, चेपाकला थाना दाड़ी कला संजय राणा पिता करम राणा, मंडईखुर्द थाना लोहसिना आदित्य सोनी पिता रामा सोनी, अंसार नगर थाना लोहसिना मो. शाहजाद पिता शरीफ, माण्डू चट्टी थाना माण्डू शमशेर आलम पिता फियाउल हुसैन है। जिसे पूछ तक कर पुलिस ने जेल भेज दिया।

गिरफ्तार अपराधी

इस मामले में थाना कांड संख्या-11/23, धारा 147/148/149/395/ 387/353/504/500/34 आईपीसी के तहत प्रमानमन कंपनी के कर्मी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमे 8 – 9 मई के रात एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोगों के द्वारा हरवे हथियार वा पिस्टल के साथ वाहन चालकों को परियोजना क्षेत्र में घुस कर धमकाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने कॉल डंप के आधार पर सभी अपराधियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग का स्कॉर्पियो जेएच 01डीजी 0101 को बरामद की है। पुलिस के पूछताछ में अपराधी रामचन्द्र सोनी उर्फ रामा सोनी के द्वारा रित्विक कंपनी के जीएम भास्कर सिंह के कहने पर घटना को अंजाम देने की बात पुलिस के समक्ष कही है। साथ ही तकनीकी शाखा ने रित्विक कंपनी के जीएम भास्कर सिंह को इस कांड में संलिप्त होने की पुष्टि की हैं।  हालांकि पुलिस इस मामले में गहनता पूर्व छानबीन कर रही है। 

आपराधिक इतिहास

विवेक कुमार सोनी उर्फ विवेक वर्मा का आपराध

1. बड़कागांव थाना काण्ड सं0-136/13 धारा-341/323/325/307/34

2. बडकागांव थाना काण्ड सं0-82 धारा 302/12040/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट 

(आर्म्स एक्ट 3. बड़कागांव थाना काण्ड सं0-42 / 20. धारा 302/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट 

एक्ट 4. बड़कागांव थाना काण्ड स०-196/ 20 धारा-386/406/419/420/120बी

5. बड़कागांव थाना काण्ड सं0-214 / 20 धारा-380/387/120 बी 

6 बढ़कागांव थाना काण्ड 10-02/21, पारा-385/380 387 मा०व०वि० 25(1-A) / 20 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट

संजय राणा का आपराधिक इतिहास-

1. बडकागांव थाना काण्ड सं0-82 / 19 धारा 302/12040/34] [भाव०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट 

आदित्य सोनी का आपराधिक इतिहास- 

1.सदर थाना काण्ड सं0-835/17 धारा-341/323/387/307/34 भा०द ०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट 

2. लोहसिंघना थाना काण्ड सं0-25 / 21 धारा-21 (b) / 21(c) / 22(b ) / 22(c) NDPS 

3. लोहसिंघना थाना काण्ड सं0-04/21 धारा-504/506 भा

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *