केरेडारी पुलिस के हत्थे चढ़ा टीएसपीसी का उग्रवादी, गया जेल

हजारीबाग वा रांची पुलिस वा टीएसपीसी उग्रवादियों ने बीच हुवा था मुठभेड़

केरेडारी। हजारीबाग – रांची जिला के सीमा में स्थित डमारू में टीएसपीसी उग्रवादी और पुलिस मुठभेड़ के मामले में केरेडारी पुलिस ने एक और उग्रवादी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार टीएसपीसी राजकिशोर महतो पिता मोहरनाथ महतो ग्राम सुमु धवाईया थाना- बुढ़मू का रहने वाला है। राजकिशोर महतो टीएसपीसी एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो के लिए काम करता था। राजकिशोर महतो को पुलिस ने पुछताछ कर सोमवार को हजारीबाग जेल भेज दिया।राजकिशोर ने पुलिस के पूछताछ में कई अन्य मामलों का खुलासा किया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ 29 मार्च 2023 डमारू जंगल में हुवा। इस मामले में थाना कांड संख्या- 61/23 दिनांक- 26.03.23 धारा- 307/353/414/34 भा०द०वि०, 27 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA एक्ट का तहत मामला दर्ज है।

ट्रांसपोर्टर के हत्या की योजना बनाने को लेकर जुटे थे उग्रवादी

कोयला ट्रांसपोर्टर के हत्या करने को लेकर 29 मार्च को टीएसपीसी एरिया कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो के नेतृत्व में टीएसपीसी के विकम्र उर्फ मुनेश्वर गंझू, गुरूदेव, प्रताप उर्फ दिवाकर समेत 8 से 10 की संख्या में उग्रवादी डमारू में जुटे थे। गुप्त सूचना पर एसएसपी किशोर कौशल के द्वारा खलारी डीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर हजारीबाग पुलिस वा रांची जिला के पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में घेराबंदी कर छापामारी अभियान चलाया था। छापामारी में पुलिस आते देख उग्रवादियों ने गोली बारी की दोनो जिला पुलिस बल ने उग्रवादियों के विरुद्ध 20 से 22 राउंड गोली चलाए। पुलिस के भारी पड़ता देख टीएसपीसी उग्रवादी भाग निकले थे। 

इस मामले थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा गिरफ्तार टीएसपीसी उग्रवादी कई कांडो में संलिप्त रहा है। पूछताछ में कई अहम जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *