नहीं थम रही बालू की तस्करी,पांडु में एलएंडटी कम्पनी के बैचिंग प्लांट में किया जा रहा अवैध बालू का भंडारण
अमित कुमार माली
केरेडारी राज्य में अवैध बालू की तस्करी प्रतिबंध लगा है। वहीं रोक के बावजूद केरेडारी के पांडु गांव के एलएंडटी कम्पनी के बैचिंग प्लांट में धड़ल्ले से अवैध तरीके से बालू तस्करी जोरों से हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह से लेकर शाम तक लोकल नदियों से बालू का उठाव शुरू हो जाता है। बताया जा रहा है कि हर दिन 30 ट्रैक्टर से अधिक बालू की धुलाई करते हैं। वहीं नदियों का भौगोलिक स्थिति को उजाड़ा जा रहा है।
NTPC के अधीन कम्पनी एलएंडटी के बैचिंग प्लांट में किया जा रहा है भंडारण
पांडु गांव में NTPC के अधीन काम कर रहे एलएड़टी कम्पनी में अवैध बालू का भंडारण किया जा रहा है।बालू का उठाव लोकल नदियों से हो रहा है,बता दें कि अवैध बालू का उठाव से नदियों का भौगोलिक स्थिति तो बिगड़ ही रही है,वहीं सरकार का लाखों रुपये का राजस्व का नुकसान सहना पड़ रहा है,इस संदर्भ में एलएंडटी कम्पनी के अधिकारी अभय कुमार से बात करने पर बाद में बताने की बात कही है,
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








