अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टॉस्क फोर्स द्वारा वाहन चेकिंग अभियान का चला डंडा

टंडवा और सिमरिया क्षेत्र में निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते पाये गए कुल 20 वाहनों पर की गई कार्रवाई

चतरा :चतरा डीसी अबु इमरान के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु जिला स्तरीय खनन टॉस्क फोर्स द्वारा टंडवा और सीमारिया क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान विगत देर रात चलाया गया था। ज्ञात हो कि उक्त क्षेत्रों में पिछले छह महीनों में दर्जनों लोगों ने करीब 18 लोगो ने सड़क दुर्घटना में प्राण गवाएँ हैं। इन बढ़ती दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु प्रशासन प्रयासरत है और इसी के क्रम में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था जिसमें कुल 20 वाहनों के कागज़ात को जब्त कर लिया गया हैं।इस अभियान में मुख्यतः उन वाहनों के परिचालन को रोकना था जो निर्धारित नियमों यथा परमिट शर्तों का अनुपालन, आदेशानुसार तिरपाल का होना, प्रदूषण मापदंडों का अनुपालन आदि का उल्लंघन करते हुए पाये गए थे। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त नियमों की अवहेलना पर उक्त 20 वाहनों के कागज़ात मंगलवार रात्रि जब्त किये गए थे ।तथा भविष्य में भी अभियान चलाकर उपरोक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और अवैध उत्खनन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त है।मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी, टंडवा थाना बल एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *