झारखंड: नेतरहाट से खूबसूरत जगह कोई और नहीं…बस खींचे चले आते है पर्यटक

सुरज प्रसाद

महुआ डांड( लातेहार)। झारखंड के सुप्रसिद्ध स्थल नेतरहाट अपने सौंदर्य से पहचाना जाता है। लातेहार के महुआडांड़ में बसा नेतरहाट अपने प्राकृतिक संरचना से लोगो को खूब आकर्षित करता है। लोग कहते हैं कि इस जगह को प्रकृति ने बहुत ही खूबसूरत ढंग से संवारा है। यह समुद्र तल से 3622 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सनराइज प्वाइंट से उगते हुए सूरज का दृश्य चलचित्र की तरह प्रतीत होता है। हरियाली से आच्छादित घाटियो और सघन पेडो के झुरमूट से उगते सूरज की किरणो को देख पर्यटक प्रभावित हुए बिना नही रह पाते। इस दृश्य को देखने के लिए ललाइत पर्यटक सुबह सवेरे ही यहां पहुच जाते है। नेतरहाट आदिवासी बाहुल क्षेत्र है। हालांकि यहां का समुचित विकाश अभी तक नही हो पाया है। जिससे पर्यटक अधिक दिनों तक यहां नही रह पाते।

सनसेड का बेहद खूबसूरत मंगोलिया प्वाइंट

नेतरहाट से मंगोलिया प्वाइंट की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। यहा सनसेड का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई पडता है। डूबते सूरज के अद्भुत नजारे और उसकी सुनहरी रोशनी से सुनहारा होता असमान के सुंदर नजारे को देखने के लिए पर्यटक सनसेट टाइम से पहले ही यहां जुटने लगते है। यह प्वाइंट एक ब्रटिश लडकी मंगोलिया की प्रेम कहानी के लिए भी जाना जाता है। जो एक चरवाहे की बासुरी की धुन से प्रेरित हैकर उसके प्रेम करने लगी थी। पिता के विरोध करने पर उसने यहा से कूद कर आत्महत्या कर ली थी। उसी प्रेमदिवानी के नाम पर इस सनसेट प्वाइंट का नाम मंगोलिया प्वाइंट पडा।


अपर घाघरी फॉल वा लोअर घाघरी वाटर फॉल लोगो के लिए बना पसंदीदा

अपर घाघरी फॉल यह एक खूबसूरत झरना है। जो नेतरहाट पर्यटन स्थलो में काफी प्रसिद्ध है। नेतरहाट से अपर घघरी झरने की दूरी लगभग लगभग 4 किलोमीटर है। यहां पानी की एक मोटी धारा ऊंचाई से गिरती है। हरे भरे वातावरण के बीच स्थित यह वाटर फॉल एक खूबसूरत पिकनिक स्थल के रूप मे विख्यात है। जो लोगो के लिए पसंदीदा बन गया है। नेतरहाट आने वाले यहां आए बिन रुक नही पाते। वही लोअर घघरी झरना एक घने जंगल में स्थित है। नेतरहाट से लोअर घघरी झरने की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *