जन्म वा मृत्यु प्रमाण पंचायत में शिविर लगाकर 21 दिनों में निर्गत करें कर्मी : बीडीओ

रंजीत कुमार यादव

कुंदा (चतरा)। पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ खगेश कुमार ने की। बैठक में मुखिया पंचायत सचिव, सहायक अध्यापक, आंगनवाड़ी, सेविका सहिया दीदी एवं स्वास्थ्य कर्मी लोग शामिल हुए। बैठक में बीडीओ ने सभी कर्मियों को अपने अपने पोषक क्षेत्र में जन्म और मृत्यु प्रमाण बनाने में ग्रामीणों को सहयोग को कहा। आगे कहा की लोगो को जागरूक करते हुए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ फॉर्म जमा ले। पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर 14 जुलाई से 21 जुलाई तक जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले आवेदकों का फॉर्म जमा ले और 21 जुलाई से 14 अगस्त तक आवेदकों को जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करें। आवेदन तिथि से 21 दिन के अंदर पंचायत स्तर से प्रमाण पत्र का निर्गत करना अनिवार्य है। जबकि 21 दिन के बाद लेट फाइन के साथ जन्म से एक वर्ष तक प्रखंड कार्यालय से प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। एक वर्ष के बाद प्रमाण पत्र को अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा निर्गत किया जाएगा।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *