बरकट्ठा:- जिला कमिटी के आदेशानुसार बरकट्ठा प्रखंड इकाई झामुमो के तत्वाधान में मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक के साथ दुर्व्यवहार करने के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय के समीप जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता ने सारी हदें पार करते हुवे एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर मानवता को शर्मशार किया है। साथ ही कहा आदिवासियों पर भाजपा सरकार अत्याचार बंद करें। झारखंड राज्य में एक आदिवासी मुख्यमंत्री सत्ता की बागडोर संभाले हुए है जनहित एवं राज्यहित में हेमंत सरकार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासी मूलवासी के दिलों में बसते हैं। मध्य प्रदेश सीधी पेशाब कांड कृत्य को झारखंड राज्य के आदिवासी मूलवासी उसका मुंहतोड़ जवाब लोकसभा चुनाव में देने के लिए तैयार हैं। मौके पर झामुमो के वरिष्ठ नेता कार्तिक महतों, संयोजक संजय साव, प्रखंड सचिव राजाराम, भारत जगत मांझी अध्यक्ष रामजी बेसरा, सचिव मनोज मुर्मू, पोखन मांझी, चेतलाल मुर्मू, सहदेव मुर्मू, कार्तिक महतों, अब्दुल मति, हाजी साहब, इरास अंसारी, मणिलाल सोरेन समेत दर्जनों लोगों ने पुतला दहन कार्यक्रम में उपस्थित होकर विरोध किया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








