चुटूपालू घाटी में यात्री बस व ट्रेलर में भीषण टक्कर दो की मौत दर्जनों यात्री घायल

रामगढ़। चुटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के समीप ट्रेलर व बस में टक्कर हो गई। बदौनी बस बख्तियारपुर से रांची जा रही थी, इस दौरान ब्रेक फेल होने के कारण ट्रेलर ने डिवाइडर पार करके बस में टक्कर मार दिया। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में बस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतक बख्तियारपुर (पटना) के चंपापुर गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद सिंह (66वर्ष) तथा बस के चालक अरविंद यादव (48वर्ष) नालंदा बिहार निवासी शामिल है। जबकि दर्जनों यात्री घायल हैं। ट्रेलर के चालक व खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो हो गये।

दुघर्टना ग्रस्त टेलर

दुर्घटना के बाद घाटी में अफरा-तफरी मच गया। एनएचएआइ व पुलिस की टीम ने घायल धर्मेंद्र कुमार 29 वर्ष पटना हसाचक निवासी,सनोज राम 40 वर्ष बिहार शरीफ निवासी, गोलू कुमार 13 वर्ष बख्तियारपुर निवासी, अभिषेक कुमार 20 वर्ष बख़्तियारपुर निवासी, प्रमोद कुंवर 34 वर्ष बख़्तियारपुर निवासी, सुजीत कुमार 35 वर्ष बिहार शरीफ निवासी, जितेंद्र सिंह 51वर्ष पटना निवासी, अनंत प्रसाद महतो 59 वर्ष बिहार शरीफ निवासी, सुशील कुमार 22वर्ष, रितेश कुमार 13 वर्ष रांची निवासी, टूसन प्रसाद 38 वर्ष बिहारशरीफ नूर सराय निवासी, तरुण कुमार 36 वर्ष, रेणु कुमारी 46 वर्ष हरनौत नालंदा निवासी, नवीन कुमार हरियाणा निवासीटेलर चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया।

प्राथमिक उपचार के उपरांत गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. उनका पूरा परिवार रातू रांची में रहते हैं. दुर्घटना के बाद से रांची-पटना हाइवे मार्ग में जाम लग गया। जाम में करीब चार घंटे तक सैकड़ों वाहन फंसे रहे। रामगढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *