केरेडारी। केरेडारी थाना क्षेत्र हेंदेगिर में पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान में केरेडारी पुलिस ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग कर रहे 8 ट्रक को डीएमओ फेल होने के कारण जब्त किया गया। सभी वाहन पतरातू-बचरा मार्ग से कोयला लोड कर खाली करने जा रहे थे। इस दौरान सभी वाहनों को जब्त किया गया है। जिसमे कुल कोयला दो सौ टन है।

केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा कि केरेडारी सीओ राकेश तिवारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच में कोयला ढुलाई कर रहे वाहनों का ई चालान ( डीएमओ ) जांच किया गया। जांच में वाहनों का ई चालान 12 घंटा फेल मिला, ई चालान फेल होने के कारण वाहनों को जब्त कर हेंदेगिर पिकेट में सुरक्षित रखा गया है। आगे कहा की अन्य पेपर का जांच किया जा रहा है। डीएमओ क्लियर होने पर वाहनों को छोड़ दिया जायेगा।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








