केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी मुख्य चौक थाना गली तक का सड़क बरसात आते ही कीचड़ में तब्दील हो गया। सड़क में बने कीचड़ के कारण थाना वा प्रखंड कार्यालय में आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आने जाने में हो रहे परेशानियों को देखते हुवे केरेडारी थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा ने सड़क का मरम्मती कराया।

इन्होंने ने सड़क में बने गढ़ें में ईट, डस्ट वा चिप्स डाल कर सड़क को पैदल चलने लायक बनाया। सड़क का मरम्मती कराने का सार्थक पहल पर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के प्रति आभार जताया। साथ ही ग्रामीणों ने सड़क का पक्की करण करने का मांग बीडीओ से किए।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 277








