केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह, केरेडारी, चट्टीबारियातू और बादम कोयला खनन परियोजना के अधिकारियों द्वारा वर्क फॉर रूल नियम के अंतर्गत बसरिया साइट ऑफिस में गेट मीटिंग किया। इस दौरान एनटीपीसी अधिकारियों ने एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा लाए गए नए सीपीसी 2023 का विरोध किया।
एनटीपीसी प्रबंधन के द्वारा लाए गए नए नियम से कर्मचारी बहुत असंतुष्ट हैं, पुराने वाले पदोन्नति के नियम को बहाल करने का मांग किए। प्रत्येक दिन अधिकारी एनटीपीसी कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं। मांग जब तक पूरा नहीं होता तब तक वर्क फ्रॉम रूल के तहत विरोध अधिकारियों के द्वारा जारी रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी। जो लोग दिन रात मेहनत करते हैं तो उनको प्रोन्नति मिलना चाहिए।काम करने वाले अधिकारियों को सम्मान मिलते रहना चाहिए।
इस कार्यक्रम में एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना के श्याम कुमार शर्मा, मुकेश कुमार रमेश कुमार, अन्य सहयोगीयों ने सफल बनाया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








