केरेडारी। एनटीपीसी संस्कृति महिला समिति के द्वारा चट्टीबारियातु उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाया गया। समिति अध्यक्ष रेखा जैन ने अध्यापिका एवं छात्राओं को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन के उपयोग बारे में बताया। कहा ये मशीन स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने में काफी कारगर साबित होंगी। पिछले साल बसरिया ग्राम के विद्यालय में भी ऐसी मशीन लगाई गई है। जिसका लाभ छात्राओं एवं महिलाए उठा रही है। विद्यालय में ही वेंडिंग मशीन से 5 रू में सेनेटरी पैड मिलेगा। चट्टीबारियातु परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक अनिमेष जैन के मार्गदर्शन पर मशीन लगाया गया है।
मौके पर संस्कृति महिला समिति से ससमिता बैहरा, मंजू ज्योति, एवं चट्टीबारियातु परियोजना से अपरमहाप्रबंधक अनिल सोनी, मो वासिफ एवं वरिष्ठ प्रबंधक बी. नविन कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








