आपसी भाईचारा वा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर महुआ डांड थाना में किया गया बैठक

सूरज कुमार/ महुआडांड़ । लातेहार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आपसी भाईचारा वा सामाजिक सौहार्द बनाये रखने को लेकर सर्कल इंस्पेक्टर धर्मदेव पासवान की अध्यक्षता में महुआ डांड थाना परिसर में बैठक किया गया। बैठक में थाना प्रभारी रतन टुडू ने कहा कि कुछ दिनों बाद मुहर्रम का त्योहार हैं। वही पड़ोसी राज्यों में चुनाव भी होना है। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी भाईचारा व सौहार्द को बिगड़ने की कोशिश होगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करने को कहा। आगे थाना प्रभारी ने कहा की सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वाले पर सीधी कार्रवाई होगी। वही बैठक में कहा गया कि महुआडांड़ प्रखंड में कई धर्म प्रेमी व समुदाय के लोग शुरू से ही आपसी भाईचारा के लिए पूरे जिले में जाने जाते हैं।

बैठक के उपस्थित लोग

बैठक में उपस्थित लोगों ने‍ सड़क पर गंदे नाली का पानी रोड पर बहाये जाने सहित सड़क पर तेज गति से मोटरसाइकिल चलाने, नशामुक्त पर प्रशासन को ठोस कदम उठाने के लिए कहा गया।

मौके पर थाना प्रभारी रतन टुडू, अंचल निरक्षक गौतम कुमार, जिप सदस्य स्टेला नागशिया,प्रमुख कंचन कुजूर,उप प्रमुख अभय मिंज, सदर इमरान खान, परेवज अलाम, अनिल मनोहर, शभ्मु प्रसाद, भानू प्रसाद अजित पाल कुजूर , सुरज शाहु, जेएमएम युवा जिला उपाध्यक्ष परेवज, हिन्दू महा सभा के सदस्य संजय जयसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *