बड़कागांव पुलिस की बड़ी कारवाई 29.5 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार भेजा गया जेल

बड़कागांव। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार सुचना को सत्यापन के लिए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठन किया गया और इस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागांव आर एन आर कॉलोनी में छापा मारा गया जिसमें कुछ संदिग्ध युवकों को दौड़ाकर पकड़ा गया और तलाशी ली गई जिसमें इन लोगों के पास से कुल 29.5 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया पकडें गए लोगों ने बताया कि चतरा से लाकर बड़कागांव के विभिन्न स्थानों पर ब्राउन शुगर बेचा जाता था । इस मामले में छ: लोग को गिरफ्तार किया जिसमें 1.प्रहलाद भारती उर्फ़ गोल्डन पिता महादेव रजक, बड़कागांव, 2.महादेव कुमार पिता कमलनाथ महतो तेलियातरी,3.सुधीर कुमार पिता नारायण साव ग्राम पचड़ा थाना केरेडारी,4.सुमन कुमार वर्मा पिता सुरेश कुमार वर्मा पैगोडा चौक ओकनी,थाना लोहसिंघना हजारीबाग ,5.राजेश कुमार उर्फ चरकु पिता प्रकाश महतो हरली बड़कागांव,6.पंकज कुमार उर्फ बाकु पिता जदेश्वर महतो हरली बड़कागांव है इन लोगों के उपर बड़कागांव थाना कांड संख्या 18/26 के तहत धारा 111(2)बी /3(5)बी एन एस एंव 21बी/ 22बी /25/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया इस छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव पवन कुमार,थाना प्रभारी बड़कागांव कृष्णा कुमार गुप्ता,एस आई वरुण कुमार,ए एस आई दीपक रोशन लकड़ा,व सशस्त्र बल मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!