महुआडांड। संत जेवियर्स महाविद्यालय महुआडाड़ में ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आरंभ हुआ। विद्यार्थियों का स्वागत फूल और तिलक लगाकर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य फादर डॉ. एम के जोश ने विद्यार्थियों का स्वागत किए। कहा कि जीवन में ऊंचे सपने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की ओरिएंटेशन प्रोग्राम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण, अनुशासन एवं प्राध्यापकों से परिचित करना है।
ओरिएंटेशन में विद्यार्थियों को चार वर्षीय प्रोग्राम, कक्षाओं, टाइम – टेबल, शिक्षकों, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और महाविद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमो की जानकारी दी गई। इस दौरान फिजिक्स डिपार्टमेंट के द्वारा चंद्रयान मिशन के संबंधित वीडियो और जानकारी भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का संचालन सानिया प्रवीण और पुष्पन टोप्पो ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रफुल नागेशिया ने किया।
मौके पर डॉ. समीर टोप्पो, सिस्टर कैसलिन जूलियट, रीमा रेणु, अजय साव, मैक्सेंशियस कुजूर, सुरभी सिन्हा, जफर इकबाल, रोज एलिस, अभय सुकुट, सुबोध मिंज, सेफाली प्रकाश, विनय यादव समेत कई लोग उपस्थित थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








