महुआडांड: शाखा पोस्ट मास्टर के नही आने से महीनों से बंद पड़ा है हामी स्थित डाकघर, ग्रामीण परेशान


महुआडांड। हामी स्थित डाकघर शाखा में पदस्थापित शाखा पोस्ट मास्टर अमन कुमार के नही आने से महीनों से हामी डाकघर शाखा बंद है। डाकघर शाखा बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण दिलीप कुमार, शाखा ग्वाला, गुलशन कुस्मा, कुलदीप बडा़ईक, सुन्दर शाह बडा़ईक, सुनील नगेसिया, बिसमत कुम्हार, अजय बडा़ईक, इन्द्रमुनी नगेसिया, ललिता देवी, फुलो नगेसिया ने बताया कि पोस्ट ऑफिस लगभग एक- दो माह से बंद है। पोस्ट मास्टर कौन है हम कभी देखे भी नही है और न ही पहचानते हैं। स्थानीय डाकघर शाखा बंद रहने के कारण हमे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमे महुआडांड प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में जाकर पोस्ट ऑफिस से संबंधित कार्य कराना पड़ रहा है।

क्या कहते हैं विभाग के डाक अधिदर्शक सेन्ट्रल डिविजन मुकेश कुमार मिश्रा

इस संबंध में डाक अधिदर्शक सेन्ट्रल डिविजन मुकेश कुमार मिश्रा से बात कि गई तो उन्होने बताया कि हमे जानकारी नही है। जांच की जायेगी यदि वो गलत पाये जाते हैं तो नियमानुसार कारवाई की जायेगी। वही इस संबंध मे संपर्क नही हो पाने के कारण शाखा पोस्ट मास्टर अमन कुमार से बात नही हो पाई है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *