पंचायत स्वयंसेवक संघ करेगी मुख्यमंत्री आवास का घेराव: शंकर

महुआडांड़ राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के द्वारा झारखंड सरकार के समक्ष अपनी मांगों को लेकर लगातार अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है

वही प्रदर्शन कार्यक्रम के बीच आगामी 26 अगस्त को पूरे राज्य के स्वयंसेवक संघ के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के घेराव करने की घोषणा किए है। जिसकी जानकारी स्वयं सेवक संघ के महुआडांड़ प्रखंड अध्यक्ष शंकर यादव ने दी मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर बैठक करते हुए शंकर यादव ने बताया कि राज्य सरकार से नाराज चल रहे स्वयंसेवक संघ के द्वारा अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे

बैठक के दौरान मुख्य रूप से पंचायत सचिवालय के अध्यक्ष शंकर यादव, संगीता गिद्ध, राजमणि नगेसिया, गुलशन परवीन,अशोक सिंह समुदवार, सुभाष नगेसिया, राजू कुमार गुप्ता,रविंद्र प्रसाद, समीम अंसारी समेत प्रखंड के सभी पंचायत स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *