पंचायती राज उप निदेशक ने बरही बीडीओ के द्वारा 15 वीं के स्वीकृति वा भुगतान में बरता गया अनियमितता को जांच हेतु पत्र डीसी को भेजा


बरही। बरही प्रखंड प्रमुख मनोज रजक व बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टिना ऋचा इंदवार के बीच पंचायती राज की विकास योजनाओं में अधिकार क्षेत्र को लेकर विवाद चरम सीमा पर है। प्रमुख मनोज कुमार ने बरही प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रिस्टिना ऋचा इंदवार के विरुद्ध राज्य सरकार के पास शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि बरही प्रखंड में 15 वी वित्त की विकास योजनाओं में घोर अनिमितता बरता गया है। और मनमाने तरीके से 15 वी वित्त के राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। राशि भुगतान में बीडीओ ने प्रमुख के हस्ताक्षर के अधिकार को छीन लिया है। प्रमुख के शिकायत पर पंचायती राज के उपनिदेशक संदीप दुबे ने हजारीबाग उपायुक्त को पत्र निर्गत कर 15 वी वित्त के समस्त व्यय की जांच व प्रमुख के हस्ताक्षर के बिना भुगतान की गई राशि को नियम विरुद्ध मानते हुए बरही बीडीओ के विरुद्ध आरोप पत्र प्रेषित करने को कहा है। साथ ही सहभागी के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

आरोप गलत, उपायुक्त करें जांच : – बीडीओ

बरही बीडीओ क्रिस्टिना ने कहा कि प्रमुख के आरोपो को उपायुक्त जांच कर ले मैं सहयोग करूंगी। अनियमितता के सारे आरोप गलत व बेबुनियाद है। योजनाएं पंचायत समिति से पारित है, योजनाएं जमीन पर मौजूद है व भुगतान नियम संगत किया गया है। हज़ारीबाग के डीडीसी सह जिलापरिषद के सचिव के दिनांक 18.12.2000 के एक आदेश में प्रखंड प्रमुख को भुगतान आदेश पर हस्ताक्षर करने के अधिकार से वंचित किया गया है। इसलिए भुगतान आदेश पर प्रमुख का हस्ताक्षर नही लिया गया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *