एनटीपीसी चट्टीबारियातु में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन

अनिल कुमार माली

केरेडारी। एनटीपीसी चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा चट्टीबारियातु पंचायत भवन में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर में कुल 167 ग्रामीणों का स्वास्थय जांच कर दवाइयां दी गई। एनटीपीसी के डॉ सेरण और महिला डॉक्टर ने मरीजों की जांच कर उन्हें बारिस के मौसम में होने वाली आम बीमारियों से बचने के लिए सुझाव दिए। गर्मी और बरसात के मौसम में मच्छरों से बचाव के लिए भी बोला गया, नियमित रूप से मच्छरदानी उपयोग करने व पानी एकत्रित ना करने का सुझाव दिए।

मेडिकल कैंप में जांच करते कर्मी

मेडिकल कैम्प में चट्टी बरियातु परियोजना से अपर महाप्रबंधक मोहम्मद वासिफ, उप महाप्रबंधक अनिल गुप्ता, वरिष्ठ प्रबंधक बी नवीन कुमार एवं मुखिया झरीलाल महतो उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *