महुआडांड़ में मतदाता सूची पूर्णनिरिक्षण कार्य को लेकर बैठक का अयोजन

महुआडाड़। महुआ डांड अनुमंडल कार्यालय में शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन के नेतृत्व में मनिका विधान सभा क्षेत्र में होने वाली चुनाव को लेकर मतदाता सूची पूर्णनिरक्षण कार्य में तेजी लाने को लेकर बैठक किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन के द्वारा वोटर लिस्ट में नाम पर त्रुटि को देखते हुए सभी गड़बड़ी को जल्द से जल्द सुधार करने एवं क्षेत्र के सभी घरों में घूम घूम कर मतदाता सूची में नाम जोड़ना और मृत्यु हो चुके मतदाताओं का नाम हटाने के लिए निर्देशित किया गया। वहीं उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सभी बूथों की जानकारी उपस्थित अधिकारियों से लिया और मतदाता सूची पूर्णनिरीक्षण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

मौके पर महुआडाड़ प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग, गारु प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रताप टोप्पो, मनिका प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेन्द्र किण्डो, गोपाल नाथ सिंह,बिजय शंकर राम,आत्मा सिंह,इसदोर आइन्द,मनोहर सिंह, समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *