महुआडांड़। नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोहर चौक स्थित आम पेड़ के पास पिकअप वाहन की चपेट में आने से सोहर निवासी सुखराम कवर के 4 वर्षीय पुत्र बिंदु कुमार की मौत हो गई। घटना में परिवार समेत गांव में शोक का लहर है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया की सड़क किनारे यात्री बस के द्वारा सवारी उतारा जा रहा था। इसी दौरान बच्चा घर से निकलकर सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करने के दौरान दूसरी ओर से आ रही पिकअप वाहन ने बच्चे को चपेट में ले लिया। जिसे बच्चे की मौत घटना स्थल में ही हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा नेतरहाट थाना को दी गई जिसके बाद पुअनी प्रदीप वर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां से बच्चे के शव को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। नेतरहाट पुलिस प्रशासन के द्वारा शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है वही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा जाएगा। इधर मृतक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








