महुआडांड। लातेहार जिले के मानस मणिदीप सेवा संस्थान के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र सावन महीने अमावस्या 16 अगस्त दिन बुधवार को विशेष जल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जायेगा।
जल कांवड़ यात्रा लोध वॉटर फॉल से सरना धाम तक निकाला जायेगा। इसकी दूरी 5 1 किलोमीटर है। इस संबंध में मानस मनी दीप सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष किया जाता है। और इस बार भी बृहद रूप से होगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 1,012








