उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलतु में किया गया बाल संसद का पुनर्गठन, प्रधानमंत्री बने सुदर्शन कुमार

केरेडारी(हजारीबाग)। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलतु प्रांगण में बाल संसद के गठन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम दुलार राम तथा संचालन सहायक अध्यापक गजेंद्र कुमार मिश्रा ने किया। सभा में विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति में बाल संसद का पुनर्गठन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री सुदर्शन कुमार (वर्ग नवम), उप प्रधानमंत्री खुशबू कुमारी (नवम), वित्त मंत्री शोएब रजा (दशम), उप वित्त मंत्री रानी कुमारी (नवम), प्रार्थना मंत्री काजल कुमारी (दशम), उप प्रार्थना मंत्री अस्मिता कुमारी (दशम), सफाई मंत्री सचिन कुमार राणा (दशम), उप सफाई मंत्री पल्लवी कुमारी (नवम), बागवानी मंत्री सुनील कुमार (अष्टम), उप बागवानी मंत्री देवांश (अष्टम), स्वास्थ्य मंत्री मोहन कुमार राणा (नवम), उप स्वास्थ्य मंत्री पूजा कुमारी (सप्तम), शिक्षा मंत्री सोनू कुमार (नवम), उप शिक्षा मंत्री दर्पण कुमार गोस्वामी (नवम), पेयजल मंत्री आर्यन कुमार (सप्तम), उप पेयजल मंत्री दीपिका सिंह (अष्टम), सांस्कृतिक मंत्री रौशन कुमार (अष्टम), उप सांस्कृतिक मंत्री जागृति कुमारी (सप्तम), खेल मंत्री रंजीत कुमार (नवम), उप खेल मंत्री संदीप कुमार (अष्टम) को सर्व सम्मति से चयन किया गया। सभी बाल सांसद वा मंत्रियों को प्रधानाध्यापक के द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक ने बच्चों को कर्तव्य ज्ञान का बोध कराते हुए कहा कि विद्यालय के हर एक्टिविटी में भाग लेने से बच्चों के अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। आज आप सभी विद्यालय में अपना कौशल दिखाएंगे तो आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी नेतृत्व क्षमता का जौहर दिखाने के काबिल हो सकेंगे। इसलिए विद्यालय के हर कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का प्रयास करें। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक रामवृक्ष राम ने किया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुबोध कुमार राय, नंदू रविदास, हरिकेश कुमार माली, बीरेन्द्र कुमार दास, ओम प्रकाश सोनी, महाबीर राम, नीरज कुमार पाल, ज्ञानोदय कुमार, बिनोद कुमार साव, जगदीश साव, सुंदर लाल साव, प्रह्लाद कुमार साव, सीताराम साव, वीणा कुमारी तथा विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *