सूरज कुमार /महुआडांड़
महुआडांड़ प्रखंड के दुरूप पंचायत अंतर्गत ग्राम पाकरडीह में तेंदुवे ने गाय को शिकार बनाया। गाय पाकरडीह निवासी अलबानुस उरांव का बताया जाता है। गाय के मालिक ने बताया कि गाय चरने के घर से बाहर भेजा गया था। जिसे तेंदुवे ने अपना शिकार बनाया। गाय के पास तेंदुवे के पंजों के निशान देखा गया है। इससे पूर्व भी प्रखंड में कई जगह तेंदुवे को देखा गया है। जिससे लोग डरे सहमे घरों में दुबके रहते है। ग्रामीणों ने तेंदुवे भागने का मांग वनविभाग से किए है।
वन क्षेत्र पदाधिकारी वृंदा पाण्डेय ने बताया कि बछड़े का मालिक अलबानुस उरांव ग्राम पाकरडीह के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। प्रकिया पुरी होने के उपरांत सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुवाजा का भुगतान दिया जाएगा
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 324








