कांवरियों से भरा वैन को कंटेनर ने लिया चपेट में एक की मौत, दर्जनों घायल



गोरहर पुलिस ने घायलों को आनन फानन में इलाज के पहुंचा अस्पताल

बरकट्ठा। गोरहर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित पाॅतितीरी मोड़ के समीप एक कंटेनर वाहन ने देवघर से आ रहे कावरियों से भरी सवारी गाड़ी को पीछे से चपेट में ले लिया। कंटेनर के चपेट में आने से सवारी में सवार एक कावरिया नंदलाल रजक की मौत इलाज के दौरान हजारीबाग में हो गई। जबकि दर्जनों कावरियां गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोरहर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा सभी घायलों को आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। सवारी गाड़ी में करीब 22 लोग सवार थे। इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हो गए।

कावरियो का वाहन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कावरियां बोल बम देवघर से जल चढ़ाकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान कंटेनर संख्या आरजे 14 जीजे 7650 ने सवारी गाड़ी संख्या जेएच 12 सी 4651 को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने कंटेनर पर पथराव भी किया। तत्पश्चात पुलिस पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया।

जब्त कंटेनर

घायलों में नंदलाल रजक 40वर्ष, बबन बर्मा 40 वर्ष पिता नारायण साव, मुन्नी देवी 46 वर्ष पति प्रेम पंडित ,माधुरी मसोमात 45 वर्ष पति स्व0 हीरो रविदास, रीना देवी 30 वर्ष पति राजेश राम की स्थिति को गंभीर देखते हुए हजारीबाग रेफर किया गया। साथ ही बसंती मसोमात 33 वर्ष पति सेवा भुईयां, राम भूईयां 40 वर्ष पिता राजू भूईयॉ, सोनी देवी 30 वर्ष पति बबलू राम, जगदीश महतो 50 वर्ष, सीमा मसोमात 50 वर्ष, लखन प्रजापति 35 वर्ष, मुन्नी देवी 50 वर्ष पति नारायण रविदास, नंद लाल रजक 30 वर्ष, बुतुमबा देवी 60 वर्ष पति मुनेश्वर राम, विजय कुमार 30 वर्ष, बैजनाथ ठाकुर 42 वर्ष ,रेशमी देवी 60 वर्ष ,बसंती मसोमात 45 वर्ष सभी इचाक के रहने वाले है। गोरहर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *